Lakhimpur Kheri :37 ग्राम पंचायतों में महिलाएं चलाएंगी गांवों की सरकार

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
पलियाकलां। पंचायत चुनाव में महिलाओं ने भी दमदार असर दिखाया है। पलिया की 76 ग्राम पंचायतों में 37 महिला प्रत्याशी निर्वाचित होकर प्रधान बनीं हैं, जो अब घर की जिम्मेदारियों के साथ गांव की भी सरकार चलाएंगी।
पंचायत चुनाव में 76 ग्राम पंचायतों की मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इन ग्राम पंचायतों में 37 गांवों में महिला प्रधान चुनीं गईं हैं। इतना ही नहीं इन महिला प्रधानों के जीत का प्रतिशत भी पुरुषों की तुलना में काफी बढ़ा हुआ है। बबौरा ग्राम पंचायत से महिला प्रत्याशी रामबेटी ने तो पलिया ब्लॉक में रिकॉर्ड 735 मतों से विपक्षी को हराकर गांव के प्रधान पद पर कब्जा जमाया है। बसंतापुर खुर्द से लक्ष्मी देवी, बड़ागांव से जेबा, अतरिया से सुशीला देवी, मरूआ पश्चिम से रिंकू देवी, बिजौरिया से आशा, पलियाकलां से गंगा देवी, पतवारा से विद्या, सरखना पूरब से सुनीता देवी, फरसहिया से कंवारा, विशेनपुरी कालोनी से रेखा देवी, परसपुर से आकृति मिश्रा, लगदहन से सिमरनजीत कौर, ढखिया से सरिता, निझोटा से लज्जावती, मुरारखेड़ा से अनारकली, मुरारखेड़ा कॉलोनी से सितावी, सुमेरनगर कालोनी से ज्ञानशीला सिंह, मझगईं से नीलीमा पांडेय, बबौरा से रामबेटी, बेला कलां से नीलम देवी, त्रिलोकपुर से दयावती, भगवंतनगर से मनजीत कौर, सिंगहिया से सोमवती, मिर्चिया से राजवीर कौर, सिंगाही खुर्द सुरेंद्र कौर, रानीनगर कॉलोनी से बदामी देवी, गोविंदनगर कालोनी से शारदा देवी, मझरा पश्चिम से सुनीता देवी, ढाखा से सीता देवी, निबुआबोझ से प्रभुजोत कौर, मरौंचा से शाहजहां बेगम, पढुआ से खैरून्निशा, गजरौरा से सितारा देवी, परसिया से ज्योति, ध्यानपुर से गोमती, रामनगर से पेड़ाकली, घोला से सिमरजीत कौर ने जीत दर्ज की है, जिससे पलिया क्षेत्र की ग्राम पंचायतों पर आधी आबादी का आधा कब्जा हो गया है। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !