लखीमपुर खीरी। पंचायत चुनाव में मतदान के बाद मतगणना का कार्य भी पूरा हो गया है, जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है, बल्कि मौतों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ने लगा है। मंगलवार को 543 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और आठ संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारी और कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने लगी है। इसी कड़ी में मितौली के एसडीएम और बीडीओ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिससे दोनों अधिकारियों ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लैब से कुल 1325 रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 373 पॉजिटिव व 952 निगेटिव है। वहीं अन्य लैब व एंटीजन से 170 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई। ब्लॉक लखीमपुर में 186, ब्लॉक नकहा में 23, ब्लॉक फूलबेहड़ में नौ, ब्लॉक ईसानगर में छह, ब्लॉक धौरहरा में 14, ब्लॉक निघासन में 45, ब्लॉक रमियाबेहड़ में पांच, ब्लॉक बांकेगंज में 28, ब्लॉक पसगवां में 28,
ब्लॉक मितौली में तीन, ब्लॉक कुम्भी में 60, ब्लॉक पलिया में 76, ब्लॉक बिजुआ में पांच, ब्लॉक बेहजम में तीन, ब्लॉक मोहम्मदी में 52 संक्रमित मिले हैं।
अब तक मिले कुल केस 19107
ठीक हुए मरीज 14995
सक्रिय मरीजों की संख्या 3976
अब तक हुई मौतें 136
Lakhimpur Kheri :कोरोना से आठ की मौत, 543 नए कोरोना संक्रमित मिले
May 04, 2021