डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लैब से कुल 838 रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिसमें 41 पॉजिटिव और 797 निगेटिव हैं। वहीं अन्य लैब और एंटीजन से 18 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं।
ब्लॉक लखीमपुर में 15, नकहा में पांच, फूलबेहड़ में पांच, ईसानगर में चार, मितौली में तीन, कुम्भी में एक, पलिया में 10, मोहम्मदी में आठ, पसगवां में एक, बिजुआ में एक, निघासन में चार, धौरहरा में एक, बांकेगंज में एक संक्रमित मिला है।
फैक्ट...फाइल
23481 अब तक मिले कुल मरीज
22121 ठीक हुए मरीज
1131 सक्रिय मरीजों की संख्या
229 अब तक हुई मृत्यु
210 लोगों की जांच में सभी निगेटिव मिले
बांकेगंज। सीएचसी अधीक्षक डॉ. केके रंजन ने बताया कि पिछले दो दिन में 210 लोगों की कोरोना संक्रमण की एंटीजन जांच में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया।
उन्होंने बताया कि शनिवार को ग्रामीणों की कोरोना जांच के लिए कालीचरनपुर गांव में लगाए गए शिविर में 110 और रविवार को सीएचसी परिसर में 100 लोगों की एंटीजन जांच की गई। दो दिन में की गईं 210 जांचों में कोई संक्रमित नहीं मिला। बावजूद इसके कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने का अभियान लगातार जारी है। संवाद
ममरी। ब्लॉक कुंभी गोला क्षेत्र की ग्राम पंचायत हैदराबाद में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी, सहायिकाओं की बैठक में प्रधान आजाद अली ने बताया कि कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण 29 मई से शुरू होना है।
निगरानी समिति घर-घर जाकर सर्वे करे और मरीजों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार करें। बताया कि गांव की आबादी 10 हजार के करीब है, अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 60 से अधिक लोग बीमार पड़े हैं। उनका टीकाकरण सबसे पहले होना है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने टीकाकरण को लेकर अफवाह फैला दी थी, लेकिन ग्रामीणों में कोई भ्रांति नहीं है। सभी लोग टीका लगवाने को राजी हैं। निगरानी समिति घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। संवाद
कोरोना में माता या पिता का निधन होने पर दी जाएगी मुफ्त शिक्षा
पलियाकलां। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति ने निर्णय लिया है कि कोरोना काल में दुर्भाग्यवश किसी छात्र-छात्रा के माता या पिता का निधन हो गया है। ऐसे बच्चों को विद्यालय की ओर से मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक निरंजन लाल अग्रवाल व प्रधानाचार्य वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रबंध समिति की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि वह छात्र-छात्रा विद्यालय की हो अथवा कोई और हो। संवाद