Lakhimpur Kheri : डीएम-एसपी ने शराब की दुकानों पर मारा छापा, मचा हड़कंप

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

आबकारी अधिकारी समेत तहसील स्तरीय गठित समितियों ने चेक की लाइसेंसी दुकानें

लखीमपुर खीरी। रविवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसपी विजय ढुल के साथ एलआरपी स्थित मॉडल शॉप एवं मेला रोड स्थित देशी शराब की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर व आबकारी निरीक्षक (सदर) पंकज विवेक मौजूद रहे।

सबसे पहले डीएम-एसपी एलआरपी स्थित मॉडल शॉप पहुंचे, जहां उन्होंने शराब की विभिन्न ब्रांड की बोतलों पर लगे बारकोड को चेक किया। स्टॉक रजिस्टर को देखा। इसके बाद मेला रोड पर स्थित देसी शराब की दुकान पर पहुंचे। जहां डीएम-एसपी ने गंदगी देखकर नाराजगी जताई और दुकान को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए। वहीं स्टॉक रजिस्टर समेत बारकोड की जांच की।

जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने तहसील सदर, गोला व मोहम्मदी के देसी, विदेशी व बीयर की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने शराब की दुकानों पर मौजूद ग्राहकों से भी बात की। इस दौरान ग्राहकों ने प्रिंट रेट पर शराब मिलने की पुष्टि की। लाइसेंसी दुकानदारों के अभिलेख एवं स्टॉक सभी गहनता से जांचे। उन्होंने निर्देश दिए कि छपे मूल्य से अधिक मूल्य पर शराब विक्रय पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विशेष प्रवर्तन अभियान में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 पंकज विवेक आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रुद्रकांत मिश्र और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 गिरीश कुमार और तिकोनिया एसओ ज्ञान प्रकाश व उपनिरीक्षक हुसैन रिजवी ने इन क्षेत्रों में स्थित देसी विदेशी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। इसके अलावा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 केपी सिंह व सीओ राजेश कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-6 रुद्रकांत मिश्र व एसडीएम मितौली दिग्विजय कुमार सिंह, सीओ संदीप सिंह के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-7 संजय कुमार, एसडीएम धौरहरा, क्षेत्राधिकारी धौरहरा पीएन दुबे व प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल के साथ संयुक्त दबिश दी।

जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने बताया कि जनपद में कुल 427 लीटर अवैध कच्ची शराब और 12500 किग्रा लहन बरामद किया गया। इस दौरान कुल 17 अभियुक्त पकड़े गए, जिनमें से आठ गिरफ्तार किए गए और दो जेल भेजे गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !