Lakhimpur Kheri : लखीमपुर में बाजार खुलेगा या नहीं, आज होगा निर्णय

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
लखीमपुर खीरी। योगी सरकार ने कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों को लेकर भले ही प्रदेश के 55 जिलों को राहत दे दी हो, लेकिन खीरी जनपद के बाजार खुलेंगे या नहीं इस पर संशय बरकरार है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने जनता को बड़ी राहत देते हुए जिन जिलों में 600 से कम कोरोना संक्रमित हैं, वहां सोमवार से शुक्रवार तक सुबह सात से लेकर शाम सात बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दे दी है, जबकि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। खीरी जनपद को फिलहाल इस आजादी का लाभ मिलता नहीं दिख रहा।

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में अभी कुल संक्रमितों की संख्या 700 के पार है, लेकिन उनमें 180 संक्रमितों की संख्या रिपीट, यानी अलग-अलग जगहों से आई जांच रिपोर्ट हैं। इस तरह जनपद लखीमपुर बाजार खुलने की आजादी पाने की दौड़ में बिल्कुल सीमा रेखा पर है। अगर रिपीट टेस्ट कराने वालों की संख्या को कुल संक्रमितों की संख्या से घटा दें, तो आंकड़ा 600 से नीचे पहुंचता है। उन्होंने बताया कि मंगलवार से जनपद में बाजार खुलेंगे या नहीं, इसका निर्णय आज ले लिया जाएगा। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !