Lakhimpur Kheri : आज और कल हो सकती है बारिश

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
बृहस्पतिवार की सुबह बादल छाए और तेज हवाएं चलीं, बारिश नहीं हुई
लखीमपुर खीरी। पश्चिमी विक्षोभ से उठे मानसून का असर बृहस्पतिवार की सुबह देखने को मिला। विक्षोभ के चलते बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलीं। हालांकि बारिश नहीं हुई। थोड़ी देर बाज बादल भी उड़ गए। हवा भी चलनी बंद हो गई। इससे लोगों को चिपचिपाती गर्मी ने परेशान किया।
जनपद में कुछ दिन पहले ताउते तूफान और पश्चिमी विक्षोभ के असर से अच्छी बारिश हुई थी, जिससे इस बार पश्चिम बंगाल समेत समुद्री तटों पर आए यास तूफान का असर यहां भी दिखने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से मानसून सक्रिय हुआ है, जिससे शुक्रवार और शनिवार को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !