Lakhimpur Kheri : साफ-सफाई के नाम पर मिली ढील का कारोबारी ले रहे लाभ

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
शटर गिराकर बेच रहे हैं माल, पुुलिस ने कई दुकानदार पकड़कर छोड़े
ऐसे में संक्रमण की चेन तोड़ने में कोरोना कर्फ्यू पड़ सकता है कमजोर
लखीमपुर खीरी। खपरैल बाजार में दुकानदार बाहर से शटर बंद करके ग्राहकों को अंदर बैठाकर सामान बेचने में जुटे हैं। पकड़े गए इन दुकानदारों को पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया। वहीं कई दुकानदारों ने तो दुकान की साफ-सफाई का हवाला देते हुए पुलिस से अपना पीछा छुड़ाया।
कोरोना कर्फ्यू लागू हुए करीब एक माह होने को है, जिसमें सिर्फ आवश्यक वस्तुओं जैसे किराना, दूध, सब्जी, फल, उचित दर की दुकानें, पेट्रोल पंप, खाद-बीज भंडार की दुकानों को ही खोलने की अनुमति है। बावजूद इसके शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ दुकानदार कोरोना कर्फ्यू के नियमों की धज्जियां उड़ाकर मनमानी कर रहे हैं। कपड़ा, ज्वैलरी आदि दुकानदार अपनी दुकानों के आसपास ही चाबी लेकर मौजूद रहते हैं। ग्राहकों के आने पर उन्हें अंदर ले जाकर बाहर से शटर बंद कर लेते हैं, फिर अंदर ही सामान देकर उन्हें रवाना कर देते हैं। इससे सरकार की कोरोना चेन को तोड़ने की मंशा पर ग्रहण लग सकता है।

मंगलवार को खपरैल बाजार में कपड़े की एक दुकान पर पुलिस ने छापा मारा, जहां पर दुकानदार और नौकर कपड़े की बिक्री में लगे मिले। इसके बाद पुलिस दुकानदार को कोतवाली ले गई, जहां से कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया गया।
कुछ दुकानदारों द्वारा चोरी-छिपे ग्राहकों को सामान की बिक्री करने की शिकायतें मिली थीं, जिस पर पुलिस ने खपरैल बाजार में दबिश डाली थी। मौके से एक कपड़ा दुकानदार को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें दुकानदार ने बताया कि साफ-सफाई के लिए दुकान खोली थी। मौके पर कोई ग्राहक नहीं मिला, जिससे दुकानदार को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
- प्रभातेष कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक, सदर कोतवाली

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !