Lakhimpur Kheri :पिकप की टक्कर से बाइक चला रहे युवक की मौत, पत्नी-बेटा जख्मी

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
शारदा नगर मार्ग पर हुआ हादसा, ग्रामीणों ने की सड़क जाम करने की कोशिश
महेवागंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में शारदानगर मार्ग पर पिकअप की टक्कर से बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क जाम करने की भी कोशिश की, लेकिन के समझाने पर मान गए। बाद में पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
धौरहरा थाना क्षेत्र के गांव डीहुआ निवासी रविशंकर (32) फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव गड़रियनपुरवा अपनी ससुराल आया था। बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे ससुराल से पत्नी व पांच वर्षीय पुत्र को लेकर बाइक से घर लौट रहा था। पुलिस के मुताबिक, आचाकापुर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे रविशंकर की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं पीछे बैठी पत्नी कमली देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उसकी गोद में बैठे बेटे को मामूली खरोंच आईं। हादसे ने नाराज ग्रामीणों ने हंगामा काटते हुए सड़क जाम करने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल प्रभातेश श्रीवास्तव और चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने लोगों को समझाया बुझाया और उचित कार्यवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों का गुस्सा शांत होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। मौके से फरार हुई पिकप की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !