Lakhimpur Kheri :बार-बार कोरोना कर्फ्यू बढ़ने से आजिज आ चुके व्यापारी

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
डेढ़ वर्ष से कोविड-19 महामारी के लॉकडाउन ने व्यापारियों की कमर तोड़ी
रोस्टर निर्धारित करने, बिजली बिल और टैक्स में छूट देने की मांग उठाई
गोला गोकर्णनाथ। वर्ष 2020 से कोविड-19 महामारी का संकट गहराया है। पिछले साल केंद्र सरकार द्वारा लागाए लॉकडाउन ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। इस बार प्रदेश सरकार की ओर से बार-बार एक-एक सप्ताह के लिए बढ़ाए जा रहे कोरोना कर्फ्यू से व्यापारी और छोटे दुकानदार आजिज आ गए हैं। व्यापार प्रभावित होने से छोटे और मझोले व्यापारी और दुकानदार इस त्रासदी के दौर में अपनी पूंजी तक गवा बैठे हैं। व्यापारियों ने बाजार, दुकान खोलने के लिए रोस्टर निर्धारित करने, बिजली बिल एवं टैक्स में छूट देने की मांग की सरकार से की है।
लगातार बढ़ रहे लॉकडाउन से व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है। व्यापारी अपनी दुकानें नहीं खोल पा रहे हैं। कोरोना जैसी महामारी से लगातार ये दूसरा वर्ष है, जिससे व्यापारी ही लड़ रहा है। छोटे दुकानदारों को भी बहुत नुकसान हो रहा है, जो रोज ही कमाते हैं और रोज ही खाते हैं। प्रशासन को चाहिए कि रोटेशन के हिसाब से दुकान खुलवाएं।

अरुण अवस्थी, जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
इस प्रकार से बढ़ते लॉकडाउन से व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। बैंक का ब्याज, कर्मचारियों का वेतन और बिजली का बिल इन सबका प्रबंध करने के लिए स्टेशनरी व्यापारियों को दुकान खोलने के लिए सप्ताह में कम से कम तीन दिन की अनुमति सरकार की तरफ से दी जानी चाहिए।
जितेश मेहता, व्यापारी गोला।
कोरोना महामारी से लॉकडाउन में बंदी के कारण व्यापार खत्म होने की कगार पर है। करीब डेढ़ वर्ष से व्यापार प्रभावित है। इससे देश की अर्थव्यवस्था पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है। शासन प्रशासन को बाजार, दुकानें खोलने के लिए रोस्टर तय करना चाहिए। इस समय शादी-ब्याह हो रहे हैं। बंदी के कारण व्यापार और ग्राहक दोनों को परेशानी हो रही है।
सुरेश सिंह, बर्तन विक्रेता, मेला मैदान गोला
लगातार लॉकडाउन से व्यापार चौपट हो गया है। आज होटल व्यवसाय से जुड़े कर्मचारी भुखमरी के कगार पर हैं। होटल, लॉज मालिक बिजली का भुगतान, साफ सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों का वेतन समय से नहीं दे पा रहे हैं। सरकार को बंदी के समय होटल व्यवसाय पर लगने वाले टैक्स, बिजली बिल में छूट देनी चाहिए।

हरद्वार वाजपेयी, लॉज मालिक, स्टेशन रोड गोला।
पंजीकृत व्यापारियों को सरकार की ओर से सुविधाएं दी जानी चाहिए। रोस्टर के अनुसार दुकानें खुलवाकर व्यापारियों के परिवार का ख्याल रखें और कोरोना से मृत व्यापारियों को भी सरकार से सहायता मिलनी चाहिए। इससे परिवार की गुजर-बसर हो सके। व्यापारियों को टैक्स, बिजली बिल में छूट मिलनी चाहिए।
महेश पटवारी, व्यापारी गोला।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !