Lakhimpur Kheri :कोरोना वैक्सीन लगाने गई टीम से भिड़ा ग्रामीण

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
सीएचसी अधीक्षक ने पुलिस को फोन कर पहुंचाया हवालात
निघासन। गांव गंगाबेहड़ में कोरोना वैक्सीन लगाने गए स्वास्थ्य विभाग की टीम से भिड़ गया। टीम ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। सीएएचसी अधीक्षक ने पुलिस को फोन कर आरोपी को हवालात पहुंचा दिया।
सीएचसी अधीक्षक लालजी पासी ने बताया कि गांवों के अंदर कोरोना वैक्सीन और कोरोना की जांच करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में गांव गंगाबहेड़ में रविवार को टीम कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए गांव पहुंची। वहां पर एक अधेड़ व्यक्ति आ गया और उसने पूरे गांव में कोरोना न होने की बात कहते हुए टीम से वापस जाने की बात कही। टीम ने उसको काफी देर तक समझाया, लेकिन उसने एक नहीं मानी। नाराज सीएचसी प्रभारी ने पुलिस को फोन कर उसे थाने पहुंचा दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !