Lakhimpur Kheri :बरात के लिए निकला था सतीश, घर आया शव

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
शनिवार रात सड़क हादसे में हो गई थी मौत
बूढ़े कंधों पर निकली जवान बेटे की अर्थी तो फफक उठे लोग

अमीरनगर। शनिवार रात एक शादी में जा रहे परसपुर निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार को जब जवान बेटे की अर्थी बूढ़े पिता के कंधों पर निकली तो गांव के लोग फफक उठे।
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के परसपुर निवासी शिवराज सिंह यादव का पुत्र सतीश कुमार यादव (32) रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी कार से ड्राइवर के साथ घर से जिला शाहजहांपुर के कस्बा तिलहर जा रहा था। इसी बीच बरेली मोड़ के आगे नगरिया मोड़ के पास सामने से आ रहे वाहन से सतीश की कार टकरा गई। हादसे में सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ड्राइवर को हल्की चोटें आईं। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

सतीश अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह अविवाहित था। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की शाम सतीश का शव गांव लाया गया। बेटे की मौत से पिता शिवराज सिंह, माता रामादेवी सहित परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
पलियाकलां। पलिया-निघासन रोड पर एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई।
तिकुनियां के रामनगर मझरा पूरब निवासी सुग्रीव कुमार अपनी पत्नी 45 वर्षीय शांति देवी के साथ पलिया की ओर जा रहे थे। इस दौरान पलिया-निघासन रोड पर नौगवां के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक उछलकर दूर जा गिरा जबकि महिला की रोड पर गिरने से मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी पलिया भिजवाया, जिससे पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भेजा है। बाइक चालक सुग्रीव को मामूली चोटें आईं हैं। हेलमेट लगा होने के कारण उनको ज्यादा चोट नहीं लगी है। उधर, सूचना पर महिला के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। मौत से परिजन में कोहराम मचा हुआ है। संवाद

घायल पीआरडी जवान की हालत में सुधार
ममरी। शुक्रवार की रात पिकेट की ड्यूटी करने जाते वक्त किसी वाहन की टक्कर से गंभीर हालत में घायल हुए हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव खरगापुर निवासी 52 वर्षीय पीआरडी जवान मंगूलाल का इलाज लखनऊ में हो रहा है, जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है।
एसओ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में 47 वर्षीय होमगार्ड हरिशंकर शुक्ला निवासी बघेल की मृत्यु हो गई थी, जबकि पीआरडी जवान मंगूलाल गंभीर घायल हो गया था। बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल पाया है। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !