गोला गोकर्णनाथ। मुक्तिधाम में दाह संस्कार के लिए स्थान कम पड़ने की खबरों की बीच नगर के समाजसेवी राजेश गुप्ता गुड्डन ने चार पक्के शवदाह स्थल निर्माण का बीड़ा उठाया है।
प्रमुख बीज व्यापारी राजेश गुप्ता गुड्डन ने बताया कि कोरोना काल में निरंतर हो रही मौतों से दाह संस्कार करने के लिए स्थान का अभाव हो रहा है। ऐसे में मुक्तिधाम में चार पक्के शवदाह स्थल निर्माण नगर वासियों के सहयोग से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुक्तिधाम में दो कमरे और एक बड़ा हाल बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुक्तिधाम में साफ सफाई कराई जा रही है। उनके प्रमुख सहयोगी अवधेश जायसवाल ने बताया कि मुक्तिधाम स्थित कुएं के सौंदर्यीकरण और पौधरोपण का भी लक्ष्य है। संवाद
Lakhimpur Kheri : मुक्तिधाम में बनेंगे चार नए शवदाह स्थल
May 23, 2021