Lakhimpur Kheri :बाघ ने भैंस को बनाया निवाला, ग्रामीण दहशत में

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
गांव चकरपुर के मजरा पूरब जंगल की घटना, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
तिकुनिया। बॉर्डर के पास के गांव चकरपुर के मजरा पूरब जंगल में बाघ ने एक भैंस पर हमला कर उसको अपना निवाला बना डाला। ग्रामीणों ने सूचना उत्तर निघासन वनरेंज बेलराया रेंजर को दी। रेंजर ने बताया कि वन विभाग तथा एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है, बाघ पर नजर रखी जा है। बाघ के हमले से ग्रामीणों में दहशत है।
ग्राम पंचायत चकरपुर निवासी हरवंश सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह मवेशियों को लेकर खेतों की और गए थे। मवेशी घास चरने लगे और वह छांव में बैठ गए। इसी बीच घास चरती भैंसों को देखकर जंगल से निकले बाघ ने उन पर हमला कर दिया और एक भैंस को दबोच लिया। काफी देर तक शोर- शराबा करने पर बाघ भैंस को मारकर जंगल की ओर भाग गया। घटना की सूचना वन विभाग को दी। इस पर एक टीम मौके पर पहुंची।

वन विभाग ने बाघ की निगहबानी के लिए एक एसटीएफ टीम भी लगाई है। उधर, ग्रामीणों में बाघ को लेकर दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि यह वही बाघ है जो मझरा पूरब गांव के कई मवेशी सहित गांव के आठ लोगों को अपना निवाला बना चुका है। बावजूद इसके वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उत्तर निघासन वन रेंज बेलरायां के रेंजर विमलेश कुमार का कहना है कि वन विभाग तथा एसटीएफ टीम लगी है। भैंस का शव मिला है, जिसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पशुपालक हरवंश सिंह को वन विभाग से आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !