लखीमपुर खीरी। आरएसएस की सेवा भारती के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती सात संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनका विदाई कार्यक्रम हुआ। सेवा भारती के सदस्यों ने मरीजों का तिलक कर उन्हें राशन किट देकर विदा किया।
जिला प्रचारक अभिषेक ने बताया कि सेवा भारती शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन एवं सामाजिकता के क्षेत्र सेवा कार्य कर रही है। इसके तहत कोरोना संक्रमित लोगों की सेवा करने के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 25 बेड का आइसोलेशन सेंटर शुरू किया गया। प्रांत सचिव रजनीश ने बताया कि सेंटर में सात संक्रमित भर्ती थे। रविवार को इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इसमें स्वयंसेवक एवं चिकित्सकों की अहम भूमिका है। जिलाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने सभी को संयमित दिनचर्या, उचित खानपान एवं योग अपनाने की सलाह दी। कोरोना को हराने वाले सातों लोगों को सेवा भारती की ओर से राशन किट देकर विदाई दी गई। आशीष प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि जरूरतमंदों को भोजन प्रसाद उपलब्ध कराने के लिए यहां रसोई संचालित है। आरएसएस के नगर प्रचारक सतीश, रामू, अंशू वर्मा, गोपाल अग्रवाल, सुमित जायसवाल मोदी, कॉलेज के प्राचार्य योगेंद्र प्रताप सिंह, गुरुदत्त, अन्नू तिवारी, प्रमोद गुप्ता, हरि प्रसाद तिवारी, हिमांशु तिवारी, अनुज शुक्ला आदि मौजूद रहे।
Lakhimpur Kheri : कोरोना को हराने वाले सम्मानित, राशन किट देकर दी विदाई
May 23, 2021