Lakhimpur Kheri : चुनाव ड्यूटी के दौरान नौ कर्मचारियों की मौत, प्रशासन ने सिर्फ दो मानीं

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
निर्वाचन कार्यालय ने सिर्फ दो पात्र शिक्षकों के परिजन को अनुग्रह राशि दिलाने का प्रस्ताव भेजा
विभागों ने नौ कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी के दौरान मौत होने की दी सूचना
लखीमपुर खीरी। पंचायत चुनाव की ड्यूटी के बाद से जनपद के कई विभागों के करीब 65 अधिकारी-कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें ज्यादातर कर्मी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे।
बेसिक शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों ने नौ कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर उनके परिजन को अनुग्रह राशि दिलाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में आवेदन किया था। इनमें पांच कर्मियों की मौत कोरोना संक्रमण और चार की बीमारी से होना बताई थी। निर्वाचन कार्यालय ने इनमें से सिर्फ दो शिक्षकों के प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग को भेजे हैं, जबकि शेष सात प्रस्ताव निर्धारित समय सीमा के अंदर (पोलिंग पार्टी की रवानगी से मतदान कर्मी के वापस घर पहुंचने तक) न होने के कारण निरस्त कर दिए गए।

इन विभागों ने खोए इतने कर्मी
सबसे ज्यादा बेसिक शिक्षा विभाग के 58 शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की मौत हुई है। पीडब्लूडी विभाग के तीन अवर अभियंताओं की कोरोना से मौत हुई है। सिंचाई विभाग के एक सहायक अभियंता की कोरोना से मौत हुई। मंडी समिति राजापुर के निरीक्षक की कोरोना से मौत हुई, जबकि मंडी सहायक की टायफायड से मौत हुई है।
58 बेसिक शिक्षकों / कर्मचारियों की मौत का जिम्मेदार कौन?
1- स्व. सत्येंद्र कुमार मिश्रा, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय गुलाब नगर ब्लॉक बाकेगंज ।
2- स्व. ओम प्रकाश वर्मा, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय, यासीनपुर ब्लॉक कुंभी।
3- स्व. मोहम्मद सफीक, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय, सहजदिया ब्लॉक रमियाबेहड़।
4- स्व. महेश कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय, सनिगवां, ब्लॉक बेहजम।
5- स्व. संतोष बहादुर सिंह, प्राथमिक विद्यालय, मंदूरा ब्लॉक ईसानगर।
6- स्व. मो.आशिफ खां, संविलियन वि. मगरेना, मोहम्मदी-खीरी
7- स्व. आदेश प्रताप सिंह, प्रा.वि.कुईंयां मदारपुर, मोहम्मदी-खीरी
8- स्व. संतोष वर्मा, प्राथमिक विद्यालय, इकबालपुर ब्लॉक लखीमपुर
9- स्व. वीरेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय देवरिया पकरिया ब्लॉक लखीमपुर
10- स्व. सुषमा कनौजिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय महाराज नगर नगर क्षेत्र
11- स्व. कुतुबुद्दीन, प्राथमिक विद्यालय टिप्पण पुरवा ब्लॉक नकहा
12- स्व.आफताब आलम उच्च प्राथमिक विद्यालय अमृता गंज ब्लॉक नकहा
13- स्व. सुनीता देवी मित्रा उच्च प्राथमिक विद्यालय रंगीला नगर ब्लॉक नकहा
14- स्व. शकील अहमद प्राथमिक विद्यालय सिरसिया ब्लॉक नकहा
15- स्व. प्रतिमा गुप्ता प्राथमिक विद्यालय बनी का ब्लॉक बेहजम
16- स्व. अब्दुल कदीर प्राथमिक विद्यालय प्राथमिक विद्यालय पिपरा क्षेत्र ब्लॉक बेहजम
17- स्व. वीरेंद्र सिंह अनुचर उच्च प्राथमिक विद्यालय भटटीपुरवा बेहजम
18- स्व. शशी वर्मा प्रधानाध्यापिका शाहपुर भवानीपुर ब्लॉक बिजुआ
19- स्व. मंजू देवी शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय बैरिया रमियाबेहड़
20- स्व. कृष्ण कुमार विश्वकर्मा प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर ब्लॉक पलिया
21- स्व. नवीसेर क्लर्क क्चस्भन ऑफिस
22- स्व. अखिलेश कुमार क्लर्क क्चस्भन ऑफिस
23- स्व. अफसर अली प्राथमिक विद्यालय मुरैना ब्लॉक मोहम्मदी
24- स्व. रजनी वर्मा ह्वश्चह्य फूलबेहड़ ब्लॉक फूलबेहड़
25- स्व. रवि कुमार ब्लॉक - प्राथमिक विद्यालय मूड़ा सवारान बिजुआ
26- स्व. झब्बूलाल प्र.अ. उच्च प्राथमिक विद्यालय पथरा मितौली
27- स्व.जावित्री पाण्डेय प्र.अ. उच्च प्राथमिक विद्यालय कस्ता मितौली
28- स्व. जयप्रकाश अवस्थी स. अ. क्कह्य पचदेवरा मितौली
29- स्व. मदनलाल शिक्षा मित्र प्राथमिक विद्यालय बूंदी कला ब्लॉक मोहम्मदी
30- स्व. पूनम जायसवाल प्राथमिक विद्यालय अमानलाला ब्लॉक लखीमपुर
31 - स्व. शिव सिंह वर्मा प्रा.विद्यालय करदाहिया ब्लॉक निघासन
32- स्व. भारती निषाद प्राथमिक विद्यालय बांकेगंज ब्लॉक बांकेगंज
33- स्व. सचिन शर्मा प्राथमिक विद्यालय छेदीपुर ब्लॉक मोहम्मदी
34- स्व. इंद्रजीत वर्मा प्राथमिक विद्यालय अटकोनवा - लखीमपुर
35- स्व. कमालुद्दीन खान , उच्च प्राथमिक विद्यालय भटपुरवा कलां - रमियाबेहड़
36- स्व. मदनलाल शिक्षामित्र
प्राथमिक विद्यालय बौधिया कला
बम्मनपुर निघासन
37 - स्व. मुईन अहमद अंसारी - ह्वश्चह्य भुड़वारा द्वितीय - बांकेगंज
38- स्व. रामकुमार , प्रा वि जीतपुरवा - निघासन
39 - स्व. शिववंश मिश्रा - प्रधानाध्यपक - यूपीएस ढखिनिया - धौरहरा
40- स्व. बनवारी लाल - प्र.अ. मोहसीनपुर- मितौली
41- स्व. कृष्ण प्रसाद - प्र.अ. टांडा रायपुर-रमियाबेहड़
42 - स्व रामनरेश - प्र.अ. यूपीएस चक्करपुर - रमियाबेहड़
43 - स्व . निरुपमा कनौजिया - शिक्षामित्र - प्रा.वि . खेतोशा - लखीमपुर।
44 - स्व. श्री प्रेमनाथ जी - बीएसए आफिस चतुर्थ श्रेणी
45 - स्व. श्रीमती कमलेश कुमारी जी - उ. प्रा. वि.
46 - स्व .श्री राजकिशोर श्रीवास्तव जी - निघासन
47 - स्व. श्री हरेराम जी - ब्लॉक लखीमपुर
48- स्व. श्रीमती रीता देवी जी - शिक्षामित्र - मितौली
49- स्व. श्री जीतेन्द्र तिवारी जी प्रा.वि. गड़रियनपुरवा - ब्लॉक निघासन
50- स्व. श्री चन्द्रकिशोर पाण्डेय जी (शि. मि.)- निघासन
51- स्व. श्री नन्दकिशोर वर्मा शिक्षामित्र प्रा विद्यालय अटकोंनवा ब्लॉक लखीमपुर
52- स्व. श्रीमती शोभा श्रीवास्तव अनुचर उच्च प्राथमिक विद्यालय रतसिया ब्लॉक बेहजम
53- स्व. श्री नरेन्द्र वर्मा जी - प्रा. वि सैदापुर सराय - लखीमपुर
54- स्व. श्रीमती लक्ष्मी रस्तोगी - यूपीएस कुशमौरी - फूलबेहड़
55 - स्व. श्री जीतेन्द्र सिंह जी - प्रा वि खरवहिया - धौरहरा
56 - स्व. श्री समर चौधरी - यूपीएस - जमकोहना - नकहा
57- स्व. श्री ज्ञान प्रकाश जी - यूपीएस अमानलाला - लखीमपुर
58 - स्व. श्री सुभाष चन्द्र शुक्ल, फरेन्दा ब्लॉक मोहम्मदी

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !