Lakhimpur Kheri : कृपाली की सनक से छह बच्चों के सिर से उठ गया मां का साया

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

शक में पत्नी की गर्दन बांके से काटकर हत्या का मामला

धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। अधेड़ उम्र के कृपाली ने अपने सनकी स्वभाव की वजह से छह बच्चों को अपनी मां के प्यार से जुदा कर दिया।

कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के बाछेपारा गांव के लोग बताते हैं कि कृपाली गांव में ही खेती किसानी करता था। वह बृहस्पतिवार को भी खेत पर गया था। शाम को वापस आने के बाद परिवार के साथ खाना खाकर सोने चला गया। बृहस्पतिवार की देर रात करीब 12 बजे कृपाली ने पत्नी जगरानी की गर्दन पर बांके से ताबड़तोड़ हमला कर उसको मार डाला। हैरानी की बात यह रही कि ऐसी निर्मम हत्याकांड का घर में मौजूद सदस्यों को पता तक न चला। परिवार के लोगों के मुताबिक, कृपाली अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसको लेकर दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। बृहस्पतिवार को दोनों में कोई विवाद नहीं हुआ था। किसी को क्या पता था कि छह बच्चों का पिता कृपाली अपने सनकी स्वभाव की वजह से इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे देगा। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। परिजन को सुबह घटना की जानकारी हुई।


मृतक महिला जगरानी के तीन लड़के, सूरत, जसवंत, शिवकुमार व तीन लड़कियां, पूजा, आरती और झूला हैं। बड़े बेटे सूरत की शादी हो चुकी है। सूरत की तहरीर पर ही पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, आरोपी क़ृपाली मौके से भागा हुआ है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !