लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अंत्योदय और पात्र गृहस्थी योजना के लाभार्थियों को 20 से 30 जून 2021 तक निशुल्क राशन बांटा जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पात्र गृहस्थी योजना के राशनकार्डों पर तीन किलो गेहूं प्रति यूनिट व दो किलो चावल प्रति यूनिट नि:शुल्क दिया जाएगा। अंत्योदय अन्न योजना के राशनकार्डों पर 20 किलो गेहूं प्रति राशनकार्ड नि:शुल्क, 15 किलो चावल प्रति राशनकार्ड नि:शुल्क मिलने की व्यवस्था लागू की गई है। कार्डधारक अपनी सुविधानुसार पोर्टेबिलिटी सुविधा के तहत किसी भी उचित दर की दुकान से आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन ले सकते हैं।
अंत्योदय राशन कार्डों पर मिलेगी चीनी सभी अंत्योदय राशनकार्डों पर जून में एक किलोग्राम चीनी प्रति राशनकार्ड की दर से मिलेगी। चीनी का मूल्य अंत्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों से 18 रुपये प्रति किलो की दर से लिया जाएगा। चीनी वितरण के संबंध में पोर्टेबिलिटी की सुविधा अनुमन्य नहीं होगी। अंत्योदय कार्डधारक को अपनी मूल उचित दर दुकान से ही चीनी लेनी होगी।
