Lakhimpur Kheri : झाड़ी में छुपे बैठे बाघ ने गाय का किया शिकार

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚


 सुंदुरपुर गांव के उत्तर कठिना नदी के पास हुई घटना

ममरी। सुंदरपुर गांव के उत्तर कठिना नदी की झाड़ी में छिपे एक बाघ ने बुधवार सुबह खेत में घास चर रही गाय पर हमला कर उसे मार डाला। बाघ के हमले में गाय का अधखाया शव मिलने की पुष्टि मोहम्मदी रेंज के वन कर्मियों ने भी की है।
सुंदरपुर वासियों के अनुसार काफी दिनों से कठिना नदी की झाड़ी में ठिकाना बनाए बाघ ने बुधवार सुबह गांव के पास छुट्टा गाय पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया।


प्रधान पप्पू वर्मा की सूचना पर पहुंचे मोहम्मदी रेंज के डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा, फॉरेस्टर जगदीश वर्मा और एसटीपीएफ के महेंद्रपाल सिंह ने बाघ के हमले की पुष्टि की। मोहम्मदी महेशपुर रेंजर मोबीन आरिफ ने बताया कि बाघ के हमले की सूचना मिली है। वनकर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई है। टीम ने गांव वालों को सतर्क रहते हुए शव के पास न जाने की हिदायत दी गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !