ममरी। ब्लॉक बांकेगंज क्षेत्र की 7400 मतदाता और 13 मजरा गांव वाली ग्राम पंचायत रामपुर ग्रंट नंबर 18 में टीकाकरण अभियान की बदौलत गांवों में लोग अब वैक्सीन लगवाने लगे हैं।
अमर उजाला के जागरूकता अभियान से प्रभावित ग्राम प्रधान नीरज कुमार ने गांव और घर में जाकर लोगों को टीके का महत्व समझाया। इसके बाद ही 45 वर्ष से ऊपर के 166 लोगों को टीका लग पाया। एएनएम पल्लवी आदि स्वास्थ्य वर्करों का कहना है कि अमर उजाला के इस ‘टीका ही बचाएगा’ अभियान से पहले ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग को टीमों को लौटा दिया करते थे। पंचायत में अभी लगभग 1200 लोगों को टीका लगना बाकी है। उनका कहना है कि इन लोगों के मन में कुछ भ्रांतियां हैं, जल्द ही उन्हें भी टीका लगाकर कोरोना प्रतिरक्षित कर दिया जाएगा।
बोले प्रधान
हमारा प्रयास है कि पंचायत में कोई भी 45 वर्ष से ऊपर का व्यक्ति टीकाकरण से वंचित रहने न पाए। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को वैक्सीन का महत्व समझाया जा रहा है। ताकी पंचायत वासियों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके। उम्मीद है कि टीकाकरण कार्य शीघ्र ही पूरा हो जाएगा।
- Ads by Eonads नीरज कुमार, प्रधान, ग्राम पंचायत रामपुर ग्रंट नंबर 18
लोगों में जागरूकता की कमी के कारण रामपुर ग्रंट नंबर 18 में टीकाकरण कार्य धीमी गति से चल रहा है। लोग टीका लगवाने में परहेज कर रहे हैं। लगता है कि लोगों को इतना सब कुछ होने के बाद भी महामारी के बारे में जानकारी ही नहीं है।
- डॉ. केके रंजन, सीएचसी प्रभारी, बांकेगंज
बोले ग्रामीण-
मैंने खुद टीका लगवाया है। लोगों को मेरी सलाह है कि टीका अवश्य लगवाएं, जिससे पंचायत वासियों को कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाई जा सके। टीका लगवाने में कोई दिक्कत नहीं होती है।
टीका लगवाने में कोई तकलीफ नहीं होती है। कुछ लोग महज अफवाह फैला रहे हैं कि इससे दुष्प्रभाव हो सकता है। मैंने खुद टीका लगवाया है। टीकाकरण अभियान में हर जातिधर्म के लोगों को हिस्सा लेना चाहिए।
- परसराम, निवासी छत्तीपुर Ads by Eonads