शादी का झांसा देकर दिल्ली ले जाई जा रही युवती को पकड़ा

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
गौरीफंटा (लखीमपुर खीरी)। शुक्रवार की देर शाम दो नेपाली युवक नेपाल की एक युवती को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर जंगल मार्ग से दिल्ली ले जाने की फिराक में थे, लेकिन एसएसबी की टीम ने उन्हें पकड़कर नेपाल की शांति पुर्नस्थापना धनगढ़ी एनजीओ के सुपुर्द कर दिया।
39वीं वाहिनी एसएसबी गौरीफंटा की इंचार्ज एसआई मनीषा ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम को मोहाना नदी व जंगल मार्ग से बनगवां आ रहे दो नेपाली युवकों और एक युवती को एसएसबी ने रोककर पूछताछ की, जिससे उन्हें पता चला कि नेपाल से युवती को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर दिल्ली ले जाया जा रहा है।

पूछताछ में युवकों ने अपना नाम मान बहादुर सांउद, चंद्र सांउद निवासी नेपाल बताया। जिसके बाद युवकों व युवती को नेपाल सशस्त्र पुलिस बल व बार्डर पर तैनात नेपाली संस्था के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !