चमोली हादसे में चार मृतकों के परिजन को मिलेंगे तीन-तीन लाख

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
लखीमपुर खीरी। उत्तराखंड के चमोली में हुए हादसे में जिन चार मृतकों के शव बरामद हुए थे, उनके परिजन को तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रत्येक पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक लाख और प्रधानमंत्री राहत कोष से दो लाख की धनराशि दी जाएगी।

चमोली में सात फरवरी 2021 को धौलीगंगा नदी में आई बाढ़ के कारण एनटीपीसी के निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना में काम कर रहे 33 मजदूर लापता हो गए थे, जो निघासन तहसील क्षेत्र के निवासी थे। काफी खोजबीन के बाद चार लोगों इच्छानगर निवासी अवधेश और जलाल, बाबुपरवा निवासी विमलेश और भूलनपुर निवासी सूरज के शव बरामद हुए थे। इससे पहले प्रदेश की दैवीय आपदा राहत कोष से इनके परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता पहले मिल चुकी है। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इन परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक-एक लाख और प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख की धनराशि देने के लिए शासन से बजट प्राप्त हो गया है। जल्द ही पीड़ित परिवारों के खाते में धनराशि भेजी जाएगी। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !