बीते तीन दिनों में 350 लोग हो चुके हैं कोरोना प्रतिरक्षित
पसगवां। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ग्राम बरखैरिया जाट में टीका लगवाने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। पसगवां विकास खंड के गांव बरखैरिया जाट में अभियान के तहत पिछले तीन दिनों में 350 लोगों ने टीका लगवाया है। अमर उजाला के अभियान टीका ही बचाएगा के तहत प्रेरणा लेकर ग्राम प्रधान भी लोगों को जागरूक कर रही हैं।
लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के लिए पहले स्वयं टीका लगवाया। उसके बाद घर में दो बार शिविर लगवाकर ग्रामीणों का टीकाकरण करवाया है।
- पूनम गुप्ता, ग्राम प्रधान
टीकाकरण के लिए घर-घर जाकर जागरूक कर टीके के फायदे बताये हैं, जिससे लोग टीका शिविर में उमड़े हैं। सभी से टीका लगवाने के लिये कहा गया है।
- सुरेश गुप्ता
कोरोना संक्रमण से बचाव का एक मात्र तरीका वैक्सीनेशन ही है। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं। वैक्सीनेशन के प्रति फैलाई जा रहीं भ्रांतियां निराधार हैं।
- विकास शुक्ला
विकास खंड के लिए प्रतिदिन एक हजार वैक्सीन जिले से मिल रही है। ग्राम पंचायतों की संख्या 109 है। इसके अलावा तमाम राजस्व ग्राम हैं। फिलहाल वैक्सीन की कोई कमी नहीं है।
-डॉ. अश्विनी कुमार वर्मा, सीएचसी अधीक्षक