ब्लॉक व तहसीलों में चिन्हांकन शिविर लगेंगे, डीएम ने घोषित कीं तिथियांलखीमपुर खीरी। दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाने हैं। इसके लिए ब्लॉक व तहसीलों में चिन्हांकन शिविर लगाए जाएंगे, जिसके लिए डीएम डा.ॅ अरविंद कुमार चौरसिया ने सभी एसडीएम व बीडीओ को निर्देश दिए हैं।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उप्र लखनऊ द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण व सहायक उपकरण देने के लिए चिन्हांकन शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। उपकरण वितरण करने से पहले दिव्यांगजनों का ब्लॉक व तहसील स्तर पर परीक्षण किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी अपने स्तर से संबंधित गांवों में जाकर योजना का प्रचार प्रसार करेंगे और दिव्यांग लाभार्थियों की पात्रता और शर्तों को ध्यान में रखकर उन्हें चिह्नित करेंगे। डीएम ने पात्रता शर्तों के बारे में बताया कि लाभार्थी की दिव्यांगता 40 प्रतिशत से कम न हो और इस आशय का प्रमाण पत्र सीएमओ से प्रदत्त हो।
ग्रामीण क्षेत्रों में 46,080 व शहरी क्षेत्रों में 56,460 वार्षिक आय का प्रमाण पत्र हो, जो सांसद, विधायक, नगर पालिकाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिले के प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, बीडीओ और ग्राम प्रधान द्वारा जारी किया गया हो। साथ ही पिछले तीन वर्षों में उपकरण प्राप्त न किया हो। आधार कार्ड व एक पासपोर्ट साइज की फोटो देना जरूरी है।
इन तिथियों पर लगेंगे चिन्हांकन शिविर
- ब्लॉक कुंभी व नपाप गोला के लिए ब्लॉक कुंभी परिसर में 28 जून को
- ब्लॉक बांकेगंज व नपं मैलानी के लिए ब्लॉक बांकेगंज में 29 जून को
- ब्लॉक बिजुआ में 30 जून को
- ब्लॉक व नपाप पलिया के लिए ब्लॉक पलिया में दो जुलाई को
- ब्लाक निघासन व नपं सिंगाही के लिए ब्लॉक निघासन में दो जुलाई को
- ब्लॉक रमियाबेहड़ में पांच जुलाई को
- ब्लॉक व नगर पंचायत धौरहरा के लिए ब्लॉक धौरहरा में छह जुलाई को
- ब्लॉक ईसानगर में शिविर सात जुलाई को
- ब्लॉक नकहा में आठ जुलाई को
- ब्लॉक, नपाप लखीमपुर, नपं ओयल व खीरी टाउन के लिए ब्लॉक लखीमपुर में नौ जुलाई को
- ब्लॉक फूलबेहड़ में 12 जुलाई को
- ब्लॉक बेहजम में 13 जुलाई को
- ब्लॉक मितौली में 14 जुलाई को
- ब्लॉक पसगवां में 15 जुलाई को
- ब्लॉक, नपाप मोहम्मदी व नपं बरबर के लिए ब्लॉक मोहम्मदी में 16 जुलाई को
तहसीलों में भी इन तिथियों में लगेंगे शिविर
ब्लॉक स्तर पर चिन्हांकन में छूटे दिव्यांगों के लिए तहसील परिसर में चिन्हांकन की तिथियां घोषित की गई हैं। तहसील गोला में 19 जुलाई, पलिया में 20 जुलाई, निघासन में 22 जुलाई, धौरहरा में 23 जुलाई, सदर में 26 जुलाई, मितौली में 27 जुलाई व मोहम्मदी में 28 जुलाई को शिविर लगाए जाएंगे।
दिव्यांगों को बांटे जाएंगे कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण
June 27, 2021