पुल धंसने से टीकापुर कैलाली आने में सात किलोमीटर ज्यादा तय करनी पड़ रही दूरी
पांच साल पहले बनाना गया था पुल
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले के टीकापुर-बर्दिया के राजापुर नगर पालिका के तहत कर्णाली नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद शनिवार को सत्ती पुल धंस गया, जिससे रास्ता बंद हो गया। ऐसे में लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पुल धंसने से लोगों को टीकापुर कैलाली आने में सात किलोमीटर ज्यादा दूरी तय करनी पड़ रही है।
कैलाली जिले का सत्ती इलाका पुलिस थाना प्रभारी लोकेंद्र चंद ने बताया कि शनिवार को पुल के पूरब की तरफ जलस्तर बढ़ने से पुल धंस गया और स्लैब भी टूट गया, जिससे पुल पर आवागमन बंद होकर रास्ता भी बंद हो गया। उक्त पुल का निर्माण पांच वर्ष पूर्व रसुआ कंस्ट्रक्शन कंपनी ने समय से नौ माह पूर्व कर तैयार किया था।
बताया गया कि कैलाली और बर्दिया जिले को जोड़ने वाले इस पुल से रोजाना सैकड़ों वाहनों के साथ ही लोग निकलते थे। पुल के धंसने से अब लोगों को मार्ग बदलकर टीकापुर कैलाली आने में करीब छह-सात किलोमीटर ज्यादा दूरी तय कर बाजार पहुंचना पड़ रहा है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।
संसारपुर- रजवाहा नहर की पुलिया का निर्माण शुरू
ममरी। छत्तीपुर गांव से राजेपुर जाने वाले मार्ग पर संसारपुर रजवाहा नहर की 30 वर्ष से टूटी पुलिया का निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी है।
छत्तीपुर नंबर 18 के भाईलाल शर्मा, अंशु शर्मा, रामेश्वर प्रसाद, मनोज वर्मा, राजीव वर्मा, भूपेंद्र वर्मा, जागेश्वर प्रसाद आदि का कहना है कि नहर में पुलिया न होने से कई गांवों के ग्रामीणों का आवागमन बाधित था। लोग वर्षों से पुलिया बनवाने की मांग करते चले आ रहे थे। किसानों को भी तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्हें कई किलोमीटर चक्कर लगाकर खेतों में जाना पड़ता था। कैनाल विभाग के अवर अभियंता अभिषेक सिंह ने बताया कि किसानों और क्षेत्रवासियों की मांग पर सिंचाई विभाग की ओर से निर्माण शुरू कराया गया है।
पुल क्षतिग्रस्त होने से हादसे का खतरा
पसगवां। बरबर मार्ग पर ग्राम कुइयांखेड़ा में बरसाती नाले पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो जाने से गंभीर हादसे का खतरा पैदा हो गया है। पूर्व प्रधान रामलोटन यादव, रामानंद शर्मा आदि ग्रामीणों का कहना है कि पुल में बड़ा छेद होने और रेलिंग न होने से हादसा होने का भय बना रहता है। सूचना सक्षम अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन किसी ने ध्यान नही दिया है। एसडीएम स्वाति शुक्ला का कहना है कि मामले की जानकारी उपलब्ध होने पर वह कार्रवाई कराएंगी। संवाद
जलस्तर बढ़ने से कर्णाली नदी पर बना सत्ती पुल धंसा, रास्ता बंद
June 27, 2021