Lakhimpur Kheri : 25 से चलेगी मैलानी-लखनऊ, मैलानी-बहराइच के लिए ट्रेनें
June 17, 2021
लानी। कोरोना काल में बंद की गईं ब्रॉडगेेज की मैलानी-लखनऊ और मीटरगेज की मैलानी-बहराइच, नानपारा-बहराइच पैसेंजर ट्रेनों का संचालन 25 जून से शुरू होगा। रेलवे बोर्ड से जारी सूचना के मुताबिक, पूर्व में संचालित ट्रेन नंबर 05088 लखनऊ-मैलानी, 05087 मैलानी-लखनऊ, 05086 लखनऊ-मैलानी 05085 मैलानी-लखनऊ अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष ट्रेनें 25 जून से चलेंगी। मीटरगेज खंड पर संचालित ट्रेन नंबर 05356 मैलानी-बहराइच 25 जून से, जबकि ट्रेन नंबर 05355 बहराइच-मैलानी 26 जून से चलेगी। इसके अलावा मीटरगेज खंड की ट्रेन नंबर 05357 बहराइच-नानपारा और 05358 नानपारा-बहराइच अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष ट्रेनें भी 26 जून से चलेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि अभी उनके पास इन ट्रेनों के संचालन संबंधी सूचना नहीं है। संवाद