धौरहरा। थाना ईसानगर क्षेत्र के मैला गांव के पास तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी ईसानगर भेज दिया।
बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे ईसानगर सिसैया रोड पर मैला गांव के पास एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर खाई में पलट गई। कार में सवार सोयब 25 पुत्र जमाल निवासी मिर्जापुर और अकरम 30 पुत्र अब्दुल मलिक निवासी बिरसिंहपुर थाना ईसानगर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह लोग सिसैया गांव जा रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ईसानगर प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने घायलों को पीएचसी ईसानगर भेज दिया। संवाद
Lakhimpur Kheri : तेज रफ्तार कार पलटी, दो की मौत तीन घायल
June 04, 2021