Lakhimpur Kheri : आरएम ने बताया बिचौलिया तो भड़के किसान, तौल बंद

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
लखीमपुर खीरी। पीसीएफ के आरएम विवेक यादव शुक्रवार को मंडी समिति राजापुर के गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ किसानों को बिचौलिया बताते हुए तौल बंद करा दी। इससे किसान भड़क गए और आरएम पर वसूली करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया।
आरएम विवेक यादव सबसे पहले पीसीएफ के क्रय केंद्र पर जांच करने पहुंचे, जहां चार-पांच किसान खड़े थे। गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियां खड़ी थीं। किसानों के कागज देखने के बाद आरएम उन्हें बिचौलिया बताते हुए डांटने लगे। किसानों ने बताया कि वह अपना गेहूं लेकर आए हैं। इस पर आरएम ने 50 क्विंटल से अधिक गेहूं लाने पर सवाल उठाए। आरएम ने किसानों पर एफआईआर कराने की चेतावनी दी और कहा कि यहां पर तौल नहीं होगी। अधिकारी का निर्देश मिलने के बाद केंद्र प्रभारी ने तौल बंद कर दी। इसके बाद आरएम क्रय केंद्र से चले गए। फूलबेहड़ क्षेत्र से आए किसानों ने अधिकारी पर तानाशाही करने का आरोप लगाया और तौल शुरू कराने की मांग की है। उधर, आरएम का पक्ष जानने के लिए संपर्क साधा तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !