प्रशिक्षण व टूल किट प्राप्त करने के लिए 20 जून तक करें आवेदन : उपायुक्त उद्योग
एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) कार्यक्रम लखीमपुर खीरी। एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत दक्षता कौशल विकास उद्यमिता विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा और उद्यमियों/ हस्तशिल्पियों/ कारीगरों को टूलकिट दी जाएगी।
जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त संजय सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी जनपद के जनजाति शिल्प (ट्राइबल क्राफ्ट) एवं गुड उत्पाद के हस्तशिल्पियों द्वारा आवेदन पत्र वित्तीय वर्ष 2021-22 में वेबसाइट http://diupmsme.upsdc.gov.in (Click And Go) पर ऑनलाइन कर सकते हैं।