Lakhimpur Kheri :खीरीः दुधवा टाइगर रिजर्व सैलानियों के लिए बंद

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व 15 जून से सैलानियों के लिए औपचारिक रूप से बंद हो रहा है। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते एक मई से ही दुधवा में पर्यटन बंद कर दिया गया। इस बीच कोई भी सैलानी दुधवा नहीं आया है। अब दुधवा टाइगर रिजर्व सैलानियों के लिए 15 नवंबर को खुलेगा। दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी संजय पाठक ने बताया कि दुधवा का पर्यटन सत्र 15 नवंबर से 14 जून तक चलता है। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते दुधवा टाइगर रिजर्व मे एक मई से पर्यटन बंद कर दिया गया था। इसके साथ ही सैलानियों के जंगल भ्रमण के लिए वन निगम मंगाईं गईं जीनान जिप्सियों को भी लखनऊ वापस भेज दिया गया है। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !