Lakhimpur Kheri : गांव की शक्ल बदलने पर रहेगा पूरा जोर

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
संसारपुर (लखीमपुर खीरी)। बांकेगंज ब्लॉक की 19000 की आबादी और सात मजरों वाली ग्राम पंचायत संसारपुर में गंदगी, साफ सफाई व बदहाल चिकित्सा सुविधा के कारण गांव वाले परेशान हैं। ऐसे में नई प्रधान सुनीता देवी का कहना है कि उनकी कोशिश रहेगी कि सभी समस्याओं का निस्तारण हो, जिससे गांव की शक्ल बदल सके।

सुनीता देवी ग्राम प्रधान। - फोटो : Lakhimpur Kheri

प्रधान का एजेंडा

साफ सफाई, नाली, सड़क, खड़ंजा, पथ प्रकाश व्यवस्था में सुधार प्राथमिकताओं में है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु सेवा केंद्र खुलवाने की कोशिश की जाएगी। जिन समस्याओं के कारण ग्रामीण परेशान हैं, उनका निस्तारण कराया जाएगा
-सुनीता देवी, प्रधान संसारपुर
-
एक नजर में पंचायत
-आबादी- 19000
-वोटर -9000
-साक्षरता -60%
-पेशा व्यापार-कृषि
-

प्राथमिकताएं

-चौराहों पर स्ट्रीट लाइट
- सीएचसी का निर्माण
- बेहतर पेयजल आपूर्ति
- पात्रों को आवास व शौचालय
- खेल का मैदान
-

समस्याएं

-सभी मजरों में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल
-जर्जर खड़ंजा, नाली का अभाव
-रोजगार की समस्या
- बाजार में शौचालय की समस्या
-------------

पहचान

पीलीभीत बस्ती एनएच 730 पर स्थित संसारपुर में सड़क के दोनों ओर 200 दुकानें हैं। यहां दो बैंक, दो इंटर कॉलेज और दो डिग्री कॉलेज हैं।
-

क्या कहते हैं ग्रामीण

संसारपुर मेन बाजार में शौचालय और यूरिनल न होने से खासकर महिलाओं को काफी परेशानी होती है। पंचायत में खेल का मैदान भी होना चाहिए।
-अव्वल अली, मेडिकल व्यवसायी निवासी बोझिया

सभी मजरों के पात्रों को आवास एवं शौचालय मिले, रोजगार की समस्या का हल हो। बाजार में लगे कूड़े ढेरों को हटवाया जाए, ताकि संक्रामक रोग न फैलें। साथ ही पंचायत में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
-विनोद गुप्ता निवासी संसारपुर

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !